देवघर जिले के चितरा कोलियरी में मजदूर दिवस कार्यक्रम
देवघर जिले के चितरा
कोलियरी में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को श्रमिकों के बीच
उत्साह का माहौल देखने को मिला। भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ के तत्वावधान में
आयोजित इस कार्यक्रम में मजदूरों के योगदान को याद किया गया और उनके अधिकारों के
प्रति एकजुटता का संदेश दिया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीकेएमएस अध्यक्ष
अरुण महतो ने मजदूर दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मजदूर ही
देश और समाज के निर्माण की असली नींव हैं। उनके बिना विकास की कल्पना संभव नहीं
है।उन्होंने कहा कि मजदूरों को केवल मशीन का हिस्सा नहीं बल्कि सम्मान और अधिकार पाने वाले इंसान
के रूप में देखा जाना चाहिए। कार्यस्थल पर सुरक्षा, सम्मान और बेहतर सुविधाएं मिलना उनका
अधिकार है।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मजदूरों से अपील की कि वे अपने हक और
अधिकारों के प्रति हमेशा सजग रहें और किसी भी अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज
उठाएं।भाषण के बाद अरुण महतो ने स्वयं मजदूरों के बीच लड्डू बांटकर उनका मुंह मीठा
कराया जिससे
कार्यक्रम में अपनत्व का माहौल बना और श्रमिकों के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दी।इस
अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित रहे जिन्होंने गगनभेदी
नारों के साथ अपनी एकता का परिचय दिया।














