हजारीबाग में कृष्णापुरी तालाब अतिक्रमण पर कार्रवाई
हजारीबाग के सदर थाना
क्षेत्र स्थित मटवारी के कृष्णापुरी तालाब पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर प्रशासन
सख्त नजर आ रहा है। अतिक्रमण की सूचना मिलते ही सदर अंचलाधिकारी आशुतोष कुमार मौके
पर पहुंचे और चल रहे निर्माण कार्य को तुरंत रुकवा दिया।सीओ ने अतिक्रमणकारियों को
सख्त निर्देश देते हुए कहा कि भूमि की सीमा और नक्शे का सत्यापन किए बिना किसी भी
प्रकार का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाए। उन्होंने सरकारी अमीन से पूरे तालाब
क्षेत्र की मापी कराने और संबंधित लोगों को नोटिस जारी करने की बात कही।अंचलाधिकारी
ने स्पष्ट किया कि उपायुक्त और प्रशासन का निर्देश है कि अतिक्रमण किसी भी स्थिति
में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।कृष्णापुरी
तालाब जो
कभी 8 से 10 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ था अब सिमटकर मात्र 2
से 3 एकड़ तक रह गया है। शेष भूमि पर धीरे धीरे मकान दुकान और अन्य निर्माण हो चुके हैं।
इससे यह सवाल उठ रहा है कि वर्षों से इस अतिक्रमण पर निगरानी क्यों नहीं हो सकी।पूर्व
में भी प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के प्रयास किए गए थे लेकिन प्रभावशाली लोगों के कारण
कार्रवाई सीमित रह गई।विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों का मानना है कि जो अतिक्रमण
पुराने हैं उन्हें
हटाना कठिन है, लेकिन
जो जमीन अभी भी खाली है उसे बचाया जा सकता है। इसके लिए नगर
निगम को मापी कराकर तारबंदी और पौधारोपण जैसे कदम उठाने होंगे।यदि समय रहते ठोस
कार्रवाई नहीं हुई तो यह तालाब पूरी तरह समाप्त होने के कगार पर पहुंच सकता है।















