रामगढ़ हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा आयोजित सांसद सामूहिक विवाह उत्सव 2026 का आयोजन इस वर्ष रामगढ़ जिले के सिद्धू कान्हू मैदान में किया जा रहा है। आयोजन को लेकर सांसद मनीष जायसवाल ने स्वयं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की।सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि इस भव्य आयोजन में कुल 101 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। यह सामूहिक विवाह उत्सव गरीब जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक अनूठी सामाजिक पहल है। इस आयोजन के तहत उन बेटा बेटियों का विवाह कराया जाता है जिनके माता-पिता नहीं हैं या जिनके परिजन शादी कराने में सक्षम नहीं हैं।उन्होंने कहा कि बीते तीन वर्षों से लगातार इस सामाजिक पहल को आगे बढ़ाया जा रहा है। इससे न केवल जरूरतमंद परिवारों के सिर से विवाह का बोझ कम हुआ है बल्कि बेटियों के जीवन में खुशियां और सम्मान भी लौटा है।इस आयोजन की खास बात यह है कि विवाह के बाद प्रत्येक जोड़े को फ्रिज अलमारी बर्तन सेट गैस चूल्हा टीवी,दूल्हादुल्हन के कपड़े जूते और सूटकेस उपहार स्वरूप प्रदान किए जाएंगे।इतना ही नहीं, इस वर्ष नवविवाहित जोड़ों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। सभी 101 जोड़ों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से टोटो (ई-रिक्शा) भी प्रदान किया जाएगा, ताकि वे सम्मानजनक तरीके से अपना जीवनयापन कर सकें।इस सामूहिक विवाह समारोह में झारखंड के राज्यपाल के साथ-साथ भोजपुरी कलाकार एवं दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी के भी शामिल होने की संभावना है। यह आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ जरूरतमंदों के जीवन में नई शुरुआत का प्रतीक बनता जा रहा है।