बेरमो फुसरो नगर परिषद चुनाव में चुनाव चिन्ह आवंटन
बेरमो फुसरो नगर परिषद चुनाव की प्रक्रिया में आज एक अहम चरण
पूरा हो गया। नामांकन और नाम वापसी की
प्रक्रिया समाप्त होने के बाद
सभी प्रत्याशियों को उनके-अपने चुनाव
चिन्ह आवंटित कर दिए गए जिससे फुसरो में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है।चुनाव
चिन्ह मिलते ही प्रत्याशी और उनके समर्थक
पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। अब
विभिन्न वार्डों में पोस्टर
बैनर जनसंपर्क अभियान और
बैठकों का दौर तेज होने की उम्मीद है। प्रत्याशी अपने अपने चुनाव चिन्ह के साथ जनता के बीच पहुंचकर
समर्थन जुटाने में लग गए हैं।प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने की सभी तैयारियां
पूरी कर ली गई हैं। साथ ही
आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।चुनाव चिन्हों
के आवंटन के साथ ही फुसरो नगर परिषद चुनाव
पूरी तरह चुनावी रंग में रंग चुका है।
आने वाले दिनों में प्रत्याशियों के बीच मुकाबला और भी रोचक होने की
संभावना जताई जा रही है।














