छतरपुर पलामू आइडियल पत्रकार संगठन छतरपुर अनुमंडल इकाई ने पत्रकारों की सुरक्षा सम्मान और कार्य सुविधा से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी गणेश महतो एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रशांत कुमार को ज्ञापन सौंपा।संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज प्रशासन और आम जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं। सीमित संसाधनों और विभिन्न चुनौतियों के बावजूद पत्रकार जनहित से जुड़ी सूचनाओं को निष्पक्ष रूप से जनता तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।ज्ञापन में बताया गया कि छतरपुर अनुमंडल एवं प्रखंड मुख्यालय में पत्रकारों के लिए कोई स्थायी प्रेस कक्ष या मीडिया सेंटर उपलब्ध नहीं है जिसके कारण समाचार संकलन प्रेस वार्ता और प्रशासनिक संवाद में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। संगठन ने पत्रकारों के लिए एक स्थायी प्रेस कक्ष की व्यवस्था करने की मांग की जहां बैठने पेयजल बिजली शौचालय और इंटरनेट जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों।संगठन ने यह भी कहा कि समाचार संकलन के दौरान कई पत्रकारों को धमकी दबाव अभद्र व्यवहार और सामाजिक प्रताड़ना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे मामलों में प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि पत्रकार निर्भीक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।ज्ञापन में सरकारी कार्यक्रमों बैठकों योजनाओं और प्रेस वार्ताओं की सूचना समय पर उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। संगठन का कहना है कि इससे जनहित से जुड़ी सूचनाएं अधिक पारदर्शिता और प्रभावशीलता के साथ आम जनता तक पहुंच सकेंगी।इसके अलावा प्रशासनिक स्तर पर स्थानीय और सक्रिय पत्रकारों की आधिकारिक सूची तैयार कर समन्वय व्यवस्था विकसित करने का भी आग्रह किया गया ताकि प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके।संगठन ने सरकारी कार्यालयों थानों और अन्य प्रशासनिक संस्थानों में पत्रकारों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने तथा जनहित से जुड़े मामलों में आवश्यक प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराने की भी मांग की।आइडियल पत्रकार संगठन का कहना है कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए उनकी सुरक्षा सम्मान और कार्य सुविधा सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है।संगठन ने उम्मीद जताई कि प्रशासन इन मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कदम उठाएगा जिससे पत्रकार सुरक्षित और बेहतर वातावरण में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें।ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के सदस्य गौरी शंकर सिंह धर्मेंद्र सिंह मित्तल सिंह अजीत कुमार सिंह सुरेंद्र गुप्ता अरविंद अग्रवाल पंचम कुमार निरंजन सिन्हा दीपक कुमार उमेश कुमार और छोटू कुमार सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।