धनबाद आईपीएल सट्टेबाजी का बड़ा नेटवर्क
धनबाद IPL 2026 के
दौरान जहां क्रिकेट का जुनून चरम पर है वहीं धनबाद के कोयलांचल क्षेत्र बाघमारा कतरास और तेतुलमारी में ऑनलाइन सट्टेबाजी
का बड़ा नेटवर्क सामने आया है। यह सिर्फ सट्टा नहीं बल्कि फर्जी सिम कार्ड और बैंक खातों के
जरिए चलाया जा रहा एक संगठित रैकेट है।जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क की
रीढ़ फर्जी सिम कार्ड और किराए पर लिए गए बैंक खाते हैं। आरोप है कि तेतुलमारी के
कुछ युवक गरीब लोगों को लालच देकर उनके नाम पर सिम और बैंक खाते खुलवाते हैं जिनका इस्तेमाल
करोड़ों रुपये के अवैध लेन
देन में किया जाता
है।सूत्रों के अनुसार इस पूरे नेटवर्क का संचालन कतरास
क्षेत्र से किया जा रहा है, जहां
से सट्टेबाजी का कंट्रोल रूम संचालित होने की बात कही जा रही है। सोशल मीडिया और
फर्जी आईडी के माध्यम से युवाओं को इस नेटवर्क में जोड़ा जा रहा है।पुलिस से बचने
के लिए सट्टेबाजों ने अपने ठिकाने भी बदल लिए हैं। अब ये लोग सुनसान इलाकों होटलों और किराए के
कमरों से अपना नेटवर्क चला रहे हैं जिससे इन तक पहुंचना और मुश्किल हो गया
है।यह अवैध गतिविधि अब सामाजिक समस्या का रूप लेती जा रही है। सट्टे की लत में
फंसकर कई युवा आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं और मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं।स्थानीय
स्तर पर लोगों ने प्रशासन से इस पूरे नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि युवाओं को इस
जाल से बचाया जा सके और क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रखी जा सके।















