देवघर बैशाख पूर्णिमा पर बाबा धाम में उमड़ी भीड़
देवघर स्थित विश्व
प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में बैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की
भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर बोल बम बोल बम के जयकारों से गूंज उठा और पूरा वातावरण
भक्तिमय हो गया।सुबह से ही मंदिर में लंबी लंबी कतारें देखने को
मिलीं जहां
श्रद्धालु बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
बिहार झारखंड
और पश्चिम बंगाल समेत आसपास के कई राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा धाम
पहुंचे।श्रद्धालुओं का मानना है कि इस दिन बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने से
विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इसी आस्था के साथ दूर दराज से लोग यहां पहुंचकर पूजाअर्चना करते हैं।भीड़ को
नियंत्रित करने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष सुरक्षा और व्यवस्था की गई थी ताकि श्रद्धालुओं को
किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंदिर प्रबंधन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
नजर आए।इस पावन अवसर पर बाबा धाम की धार्मिक आस्था और श्रद्धालुओं का उत्साह एक
बार फिर देखने को मिला जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में
डूब गया।















