जमशेदपुर डुमरिया प्रखंड अंतर्गत कुमड़ाशोल पंचायत के ग्राम काशीडीह हातिबारी स्थित जयनदी मटियाघाट पर स्नान घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास गुरुवार को पोटका विधायक संजीव सरदार द्वारा विधिवत पूजा अर्चना और नारियल फोड़कर किया गया।लगभग 3 लाख 95 हजार रुपये की लागत से बनने वाला यह स्नान घाट विधायक निधि से निर्मित होगा जिससे स्थानीय ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के साथ पूजा अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।इस मौके पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है और इस तरह के विकास कार्यों से ग्रामीणों के दैनिक जीवन में सुविधा बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि स्नान घाट के निर्माण से स्थानीय लोगों को सुरक्षित और व्यवस्थित सुविधा मिलेगी।इस अवसर पर डुमरिया झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्ज़ा सोरेन भगत बसके भगत हांसदा अरुण मुर्मू जयपाल सिंह मुर्मू दुला मुर्मू काज़मान सूंघ सरदार सहित झामुमो के कई नेता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।