दुमका डोभा योजना घोटाला
दुमका मसलिया जिले के मसलिया प्रखंड
अंतर्गत मसानजोर पंचायत के रंगामटिया गांव में मनरेगा योजना के तहत निर्मित डोभा
को लेकर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25
में रोहन कुमार पंडित के नाम से करीब 4 लाख 66 हजार 940 रुपये की लागत से
डोभा का निर्माण कराया गया था। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के एक वर्ष
के भीतर ही जेसीबी मशीन लगाकर डोभा को पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया और उसे खेत
में तब्दील कर दिया गया।ग्रामीणों का कहना है कि मनरेगा नियमों के तहत जेसीबी मशीन
का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है
बावजूद इसके मशीन से संरचना को खत्म
करना नियमों का खुला उल्लंघन है।हैरानी की बात यह भी है कि योजना का सोशल ऑडिट
पूरा होने से पहले ही डोभा का अस्तित्व खत्म कर दिया गया जिससे सरकारी राशि के
दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है।ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर
दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।वहीं संबंधित अधिकारी ने
फोन पर पूछे जाने पर कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं थी लेकिन अब मामला संज्ञान में आया है और जांच टीम भेजकर कार्रवाई
की जाएगी।अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है या
जांच के नाम पर मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।















