देवघर लोन धोखाधड़ी
देवघर जिले में हीरो फिनकॉर्प कंपनी के
दो मैनेजर पुष्प रंजन और रेहान अंसारी पर ग्रामीणों ने
धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।ग्रामीणों का कहना है कि उनके नाम पर स्वीकृत लोन की
राशि कथित तौर पर दोनों मैनेजरों ने धोखे से अपने खातों में ट्रांसफर कर ली।इस
फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब पीड़ितों के पास लोन की मासिक किस्त यानी EMI जमा करने का नोटिस
आने लगा। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी ली और उन्हें पूरे घोटाले का पता
चला।पीड़ित ग्रामीणों ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए दोनों आरोपियों
के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि जब तक लोन की राशि
वास्तविक लाभुकों को नहीं मिल जाती
तब तक कंपनी द्वारा EMI वसूली पर रोक लगाई
जाए।फिलहाल पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की
मांग की जा रही है।















