देवघर घरेलू विवाद झुलसी महिला
देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के
भोजपुर गांव में घरेलू विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया। यहां एक महिला पर उसकी सौतन
द्वारा गर्म सरसों तेल डालने का आरोप सामने आया है जिससे वह गंभीर रूप
से झुलस गई।घायल महिला की पहचान सावित्री देवी के रूप में हुई है जिनका इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा है।पीड़िता के पिता
पंतू रमानी ने बताया कि उनकी बेटी रात में सो रही थी तभी उसकी सौतन ने
करीब एक किलो गर्म सरसों तेल उसके ऊपर डाल दिया। घटना की सूचना मिलने पर जब वे
मौके पर पहुंचे तो बेटी गंभीर रूप से जली हुई अवस्था में मिली।वहीं पीड़िता के पति विष्णु रमानी ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने
पर उन्हें भी विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की
है ताकि सच्चाई सामने आ सके।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले
की जांच में जुट गई है। फिलहाल पीड़िता का इलाज जारी है और उसकी स्थिति पर नजर रखी
जा रही है।















