पलामू में गैस आपूर्ति पर डीसी की बैठक
पलामू में घरेलू
रसोई गैस की उपलब्धता
को लेकर सामने
आई शिकायतों के बीच जिला दंडाधिकारी
सह उपायुक्त समीरा
एस ने सोमवार
को समाहरणालय सभागार
में गैस एजेंसियों
के प्रतिनिधियों और प्रखंड
आपूर्ति पदाधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक
में घरेलू एलपीजी
सिलेंडर की निर्बाध
आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार
से चर्चा की गई। उपायुक्त
ने विभिन्न गैस एजेंसियों
से उनके पास उपलब्ध
सिलेंडरों के स्टॉक
और आने वाले दिनों
में मिलने वाली आपूर्ति
की जानकारी ली।कुछ
गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों
ने बताया कि जिले में पहले की तरह ही गैस की आपूर्ति
हो रही है लेकिन
पिछले कुछ दिनों
से उपभोक्ताओं द्वारा
अचानक बड़ी संख्या
में बुकिंग किए जाने के कारण वितरण
में परेशानी हो रही है। इस पर डीसी ने गैस आपूर्ति
के दौरान हॉस्टल, स्कूल
आंगनबाड़ी केंद्र और अस्पतालों
को प्राथमिकता देने का निर्देश
दिया।उपायुक्त ने स्पष्ट
कहा कि घरेलू
गैस आवश्यक वस्तु
अधिनियम के दायरे
में आती है इसलिए
इसकी कालाबाजारी करने वालों
पर सख्त कार्रवाई
की जाएगी। साथ ही गैस सिलेंडरों
में टैम्परिंग या घरेलू
सिलेंडर से गैस निकालकर
व्यावसायिक सिलेंडर में भरने की शिकायतों
को भी गंभीर
बताते हुए ऐसे मामलों
में कड़ी कार्रवाई
की चेतावनी दी।उन्होंने
सभी गैस एजेंसियों
को अपने निर्धारित
क्षेत्र में ही गैस आपूर्ति
करने का निर्देश
दिया और कहा कि क्षेत्र
से बाहर आपूर्ति
करने या अनावश्यक
रूप से एजेंसी
बंद रखने पर भी कार्रवाई
की जाएगी। साथ ही एजेंसी
के बाहर सार्वजनिक
रूप से संपर्क
नंबर प्रदर्शित करने के निर्देश
दिए गए।बैठक में गैस वितरण
के दौरान लगने वाली भीड़ को नियंत्रित
करने के लिए क्यूआरटी क्विक
रिस्पांस टीम के गठन की भी बात कही गई, जिसमें
एमओ,
एजेंसी प्रतिनिधि और पुलिस
कर्मी शामिल रहेंगे।उपायुक्त
समीरा एस ने पलामूवासियों
से अपील करते हुए कहा कि जिले में घरेलू
एलपीजी सिलेंडर का पर्याप्त
स्टॉक उपलब्ध है, इसलिए
घबराकर अनावश्यक रूप से गैस बुकिंग
करने की जरूरत
नहीं है। उन्होंने
कहा कि शहर में 25 दिन और ग्रामीण
क्षेत्रों में 45 दिन के बाद ही गैस बुकिंग
करें ताकि सभी उपभोक्ताओं
को समय पर गैस उपलब्ध
हो सके।बैठक में उप विकास
आयुक्त जावेद हुसैन
अपर समाहर्ता कुंदन
कुमार,
विभिन्न प्रखंडों के एमओ तथा गैस एजेंसियों
के प्रतिनिधि मौजूद
थे। वहीं वर्चुअल
माध्यम से Indian
Oil Corporation Limited, Bharat Petroleum Corporation Limited और Hindustan Petroleum Corporation Limited के मार्केटिंग
और एरिया अधिकारी
भी जुड़े।














