रामगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ता का स्वागत
रामगढ़ जिले के ग्राम पंचायत सांकुल वाल्मीकि
नगर में कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त वारिए कार्यकर्ता दुर्गाचरण प्रसाद के
सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सैकड़ों महिला पुरुषों ने फूल माला
पहनाकर उनका अभिनंदन किया और बधाई दी। दुर्गाचरण प्रसाद हाल ही में कांग्रेस
पार्टी में शामिल हुए हैं और क्षेत्र में उनकी सक्रियता को लेकर कार्यकर्ताओं में
उत्साह देखा गया।इस मौके पर दुर्गाचरण प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र की जनता से मिल
रहे प्यार और आशीर्वाद से उनका मनोबल काफी बढ़ा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे
जनता की सेवा के साथ साथ संगठन को मजबूत करने के लिए दिन रात कार्य करेंगे और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगे।कार्यक्रम में पंचायत अध्यक्ष रामकुमार राम कुलेश्वर राम
नंदलाल राम गुलाब राम सहित कई
स्थानीय नेता और वार्ड सदस्य मौजूद रहे।इस आयोजन ने क्षेत्र में कांग्रेस संगठन की
सक्रियता और मजबूती का संकेत दिया है।















