चौपारण 10 एकड़ में अवैध अफीम की खेती नष्ट पुलिस वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
हजारीबाग जिले के
चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस और वन विभाग ने बड़ी
कार्रवाई की है। 5 दिसंबर 2025
को मिली गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम डोडिया
और मोर्निया में संयुक्त अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग 10
एकड़
में फैली अवैध अफीम की फसल को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।अभियान
के दौरान घटनास्थल से बरामद सामान 5 सेक्शन पाइप 4
डिलीवरी
पाइप 2
हौंडा
सेट को भी नष्ट किया गया।अवैध खेती में
शामिल व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। सत्यापन के बाद दोषियों पर सख्त कानूनी
कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी बता रहे हैं कि यह क्षेत्र में बढ़ती अवैध मादक पदार्थ
गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।अजीत
कुमार बिमल SDPO बरही चंद्रशेखर पु.नि बरही अंचल बिनोद कुमार पु.नि बरही थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी थाना प्रभारी चौपारण SI रवि रंजन SI सुबिन्दर राम ASI बदल
महतो एवं सशस्त्र बल कुलदीप महतो बनपाल अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी
के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।















