अजीत आनंद मधुपुर थाना क्षेत्र के मिसरना में 65 वर्षीय कमली देवी के अपहरण और हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बंद पड़े एक पत्थर खदान में कमली देवी का सरकटा शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। गुरुवार को पुलिस ने उसी खदान से मृतका का सिर भी बरामद किया था।मामले में पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त अनिल मंडल और एक अप्राथमिक अभियुक्त गनोरी मंडल को गिरफ्तार किया है। हत्या के बाद शव को ले जाने में प्रयुक्त ठेला भी जब्त किया गया है।एसडीपीओ सत्येन्द्र प्रसाद ने प्रेसवार्ता कर बताया कि अंधविश्वास और डायन दोष के गलत आरोप में कमली देवी की निर्मम हत्या की गई। मृतका की पुत्री ललिता देवी ने चार नामजद महिलाओं, चार नामजद पुरुषों और 10–12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।