सरायकेला खरसावां चांडिल हाथी हमला
सरायकेला खरसावां ईचागढ़ चांडिल वन क्षेत्र के अंतर्गत ईचागढ़ थाना
क्षेत्र की सोड़ो पंचायत स्थित हाड़ात गांव में जंगली हाथियों के हमले से एक ही
परिवार की दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप
से घायल हो गए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।मृतकों की पहचान चाइना देवी
और अमिता कुमारी के रूप में हुई है। वहीं कमलचंद महतो मोहन महतो और सतुला
देवी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।घटना के बाद पूरे गांव में मातम और दहशत
का माहौल है। परिजनों का रो रोकर
बुरा हाल है।ग्रामीणों ने वन विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना
है कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जंगली हाथियों की आवाजाही हो रही थी और इसकी
सूचना विभाग को दी गई थी लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।ग्रामीणों का आरोप
है कि यदि वन विभाग पहले सक्रिय हो जाता
तो इस बड़ी त्रासदी को टाला जा सकता था।घटना
के बाद वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची लेकिन ग्रामीणों ने
विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा घायलों के बेहतर इलाज और हाथियों की समस्या का स्थायी समाधान
करने की मांग की है।















