हजारीबाग दिशा बैठक में झारखंड सरकार पर भाजपा का हमला
हजारीबाग जिला मुख्यालय में
शुक्रवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
की गई। बैठक में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा
देवी हजारीबाग सांसद मनीष
जायसवाल सदर विधायक प्रदीप
प्रसाद क्षेत्र के विभिन्न विधायक तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित
रहे। बैठक में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और
जिले के विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत
करते हुए केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा
देवी ने झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य
सरकार हर क्षेत्र में विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की शह पर कोयला
और बालू की अवैध लूट जारी है तथा माफियाओं के संरक्षण में अवैध लॉटरी और नशे का
कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार बैसाखी के सहारे
चल रही है।वहीं हजारीबाग सांसद मनीष
जायसवाल ने भी राज्य सरकार की कार्यशैली की आलोचना करते हुए कहा कि
अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है और सरकार विकास कार्यों के बजाय
ट्रांसफर-पोस्टिंग में व्यस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कोयला पत्थर बालू और अन्य खनिज
संसाधनों की खुलेआम लूट हो रही है, जबकि
सिंगल डिजिट लॉटरी जैसे अवैध कारोबार पर भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।सांसद
ने कहा कि केंद्र सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच
पा रहा है। उन्होंने जल जीवन मिशन का उदाहरण देते हुए
कहा कि कई गांवों में पाइपलाइन और नल तो लगाए गए हैं लेकिन अब तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं
हो सकी है। उन्होंने राज्य सरकार पर विकास योजनाओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए
कहा कि कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं अधूरी पड़ी हैं।दिशा बैठक के बाद भाजपा नेताओं
द्वारा लगाए गए इन आरोपों से राज्य की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। राजनीतिक और
सामाजिक हलकों में इन बयानों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।














