सारठ में ऑटो पलटा 9 घायल वृद्ध महिला की हालत गंभीर
देवघर सारठ थाना क्षेत्र के सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र CHC के
समीप सोमवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें ऑटो चालक सहित कुल 9 लोग घायल
हो गए। ऑटो देवघर से
सारठ जा रहा था। सभी यात्री एक शादी समारोह में शामिल होने जा
रहे थे।घटना में घायल हुए लोगों में शामिल हैंअन्नपूर्णा देवी गंभीर रजनी देवी शारदा देवी अनमोल स्वामी सृष्टि
आस्था बहादुर खवाड़े ऑटो चालक बलसारा निवासी संजीव सिंह घटना के बाद सभी घायलों को आनन फानन में देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल
में डॉक्टरों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया जिसके बाद आठ घायलों को छुट्टी दे दी
गई।लेकिन वृद्ध महिला अन्नपूर्णा देवी की स्थिति गंभीर होने
पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।घायल बहादुर खवाड़े
ने बताया हम सभी देवघर से सारठ शादी में जा रहे
थे। रास्ते में अचानक ऑटो असंतुलित होकर पलट गई, जिससे सब घायल हुए।घटना की जानकारी सारठ थाना पुलिस को दे दी गई है।
पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।















