हजारीबाग विष्णुगढ़ कांड पर अंबा प्रसाद की राज्यपाल से मुलाकात
हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में हुई
जघन्य घटना को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व
विधायक अंबा प्रसाद ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर मामले में हस्तक्षेप
की मांग की। उन्होंने आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस प्रशासन की
कार्यशैली पर सवाल उठाया।राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में अंबा प्रसाद ने मामले की
जांच सीबीआई से कराने पीड़ित परिवार को मुआवजा और पुनर्वास देने तथा दोषी पुलिस
अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने राज्यपाल से राज्य महिला आयोग को
सक्रिय बनाने का भी अनुरोध किया।अंबा प्रसाद ने कहा कि यह घटना बेहद दर्दनाक और
घृणित है और इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी
है, जो पुलिस प्रशासन की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस
घटना से आम लोगों का कानून व्यवस्था पर भरोसा कमजोर हो रहा है।उन्होंने राज्यपाल
से अनुरोध किया कि इस मामले में व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर प्रभावी कार्रवाई
सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने हजारीबाग एसपी का स्थानांतरण संबंधित डीएसपी और विष्णुगढ़ थाना प्रभारी को निलंबित करने तथा
मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की।राज्यपाल ने अंबा प्रसाद की बातों को
ध्यानपूर्वक सुनते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश देने का भरोसा दिलाया है।















