जमशेदपुर में दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी का उद्घाटन
जमशेदपुर शहर में शिक्षा और ज्ञान के
क्षेत्र में एक नई पहल के तहत दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन किया
गया। इस आधुनिक लाइब्रेरी का उद्घाटन पूर्व आईएएस अधिकारी अरुण कुमार सिंह के
हाथों संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी सहित कई गणमान्य
लोग जनप्रतिनिधि और शिक्षाविद उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मुख्य
अतिथि के रूप में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक
पूर्णिमा दास साहू भी मौजूद रहीं। उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने लाइब्रेरी
का निरीक्षण किया और यहां उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि
यह लाइब्रेरी छात्रों और युवाओं के लिए ज्ञान का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।उपायुक्त
कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि यह लाइब्रेरी समाज के हर वर्ग के लिए खुली है। 18 वर्ष तक के स्कूली
बच्चों के लिए मासिक शुल्क 100 रुपये तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए 200 रुपये प्रति माह
निर्धारित किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।लाइब्रेरी की
खासियत यह है कि इसमें लगभग 30,000 पुस्तकों को रखने की क्षमता है। यहां साहित्य विज्ञान
इतिहास प्रतियोगी परीक्षाओं
और अन्य विषयों से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध होंगी। साथ ही एक समय में करीब 120 छात्र शांत वातावरण
में बैठकर अध्ययन कर सकते हैं।जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह की पहल शिक्षा के
स्तर को ऊंचा उठाने के साथ साथ
युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का काम करेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर
रहे छात्रों के लिए यह लाइब्रेरी एक आदर्श अध्ययन केंद्र साबित होगी।उद्घाटन समारोह
में बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं अभिभावक
और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को जमशेदपुर के लिए एक महत्वपूर्ण और
सराहनीय कदम बताया।















