गिरिडीह में ओपन कास्ट कोल माइनिंग फिर शुरू रोजगार की उम्मीद
गिरिडीह जिले में एक बार फिर ओपन कास्ट
कोल माइनिंग शुरू होने जा रही है। प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं और
उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल माह से काम शुरू हो जाएगा। ओपन कास्ट माइनिंग
शुरू होने की खबर से इलाके में हलचल तेज हो गई है और स्थानीय लोगों में रोजगार को
लेकर नई उम्मीद जगी है।जानकारी देते हुए गिरिडीह सीसीएल के महाप्रबंधक गिरीश चंद्र
राठौर ने बताया कि गिरिडीह ओपन कास्ट माइंस एक बड़ी परियोजना है जो कब्रीबाद माइंस से भी बड़ी बताई जा रही है। उन्होंने बताया
कि निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और ठेकेदार द्वारा बैंक गारंटी भी जमा कर दी
गई है। संभावना है कि अप्रैल महीने से खनन कार्य शुरू हो जाएगा।स्थानीय
जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का कहना है कि ओपन कास्ट माइनिंग शुरू होने से खनन लोडिंग
ट्रांसपोर्टिंग मशीन संचालन और
मेंटेनेंस जैसे क्षेत्रों में प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इसके साथ ही
चाय पान की दुकान
किराना दुकान वाहन मरम्मत किराए के मकान जैसे छोटे व्यवसायों को भी बढ़ावा मिलेगा जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।स्थानीय लोगों ने यह
भी मांग की है कि रोजगार में सबसे पहले गिरिडीह के स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता
दी जाए ताकि मजदूरों का दूसरे राज्यों में पलायन रुके और जिले का
समग्र विकास हो सके।गौरतलब है कि पलायन गिरिडीह की एक बड़ी समस्या रही है। ऐसे में
यदि ओपन कास्ट माइंस का संचालन शुरू होता है तो लोगों को अपने घर
के पास ही रोजगार मिलेगा जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और सामाजिक स्थिरता
भी आएगी।















