हजारीबाग नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में अभिषेक ने महापौर पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही उन्होंने वार्ड संख्या 36 से वार्ड पार्षद पद के लिए भी नामांकन पर्चा भरा है। वहीं वार्ड संख्या 14 से उनकी पत्नी ने भी पार्षद पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है।नामांकन के बाद अभिषेक ने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो वे नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में सड़क, नाली, गली और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हजारीबाग नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ वे मजबूती से आवाज उठाते रहेंगे और किसी भी कीमत पर जनता के हितों से समझौता नहीं करेंगे।अभिषेक ने दावा किया कि उनका मुख्य उद्देश्य नगर निगम को पारदर्शी जवाबदेह और विकासोन्मुख बनाना है ताकि आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं के लिए दर दर भटकना न पड़े। उन्होंने जनता से विकास और ईमानदारी के मुद्दे पर समर्थन देने की अपील की।अभिषेक के नामांकन के साथ ही हजारीबाग नगर निगम चुनाव में मुकाबला और अधिक रोचक होता नजर आ रहा है।