अस्पताल में हुई पप्पू यादव-PK की मुलाकात, राजनीतिक चर्चाओं के बीच दिखी सामान्य बातचीत
पटना: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर की पटना के मेदांता अस्पताल में अचानक मुलाकात हो गई। दोनों वार्ड पार्षद के पति अनिल यादव का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों नेता आमने-सामने आए। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा और कुछ देर बातचीत की। बताया जा रहा है कि अनिल यादव पर हमले के बाद उन्हें इलाज के लिए पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका हालचाल जानने के लिए पप्पू यादव और प्रशांत किशोर अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई। पिछले कुछ समय से प्रशांत किशोर और पप्पू यादव के बीच विभिन्न राजनीतिक मुद्दों को लेकर बयानबाजी होती रही है। ऐसे में अस्पताल में दोनों नेताओं की अचानक मुलाकात ने लोगों का ध्यान खींचा। हालांकि, आमने-सामने आने के बाद दोनों का व्यवहार सामान्य रहा। दोनों ने हाथ मिलाया और कुछ देर बातचीत की। मुलाकात के दौरान प्रशांत किशोर ने पप्पू यादव के बदले हुए लुक पर ध्यान दिया। उन्होंने पप्पू यादव से पूछा कि क्या उन्होंने हेयर स्टाइल बदला है। इस पर पप्पू यादव ने कहा कि उन्होंने कोई बदलाव नहीं किया है। इसके बाद दोनों के बीच हल्की-फुल्की बातचीत हुई।राजनीतिक बयानबाजी के बीच हुई मुलाकात
प्रशांत किशोर ने पप्पू यादव के लुक पर किया सवाल















