आलोक कुमार वर्मा 5 दिन से लापता
चतरा धनबाद के एलआईजी 35 हाउसिंग कॉलोनी निवासी और एमपीएमई एनर्जी लिमिटेड जसीडीह के हेड जीएम आलोक
कुमार वर्मा 42 पिछले पांच दिनों से रहस्यमय
परिस्थितियों में लापता हैं। उनके अचानक गायब हो जाने से परिवार में चिंता और
बेचैनी का माहौल है। पत्नी श्वेता समेत परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे हैं और
पुलिस से जल्द उन्हें खोज निकालने की गुहार लगा रहे हैं। जानकारी के अनुसार
आलोक कुमार वर्मा 22
जून को चतरा जिले के लवालौंग प्रखंड
अंतर्गत कटिया पंचायत के रखेद गांव स्थित अपने ससुराल पहुंचे थे। बीते 1 जुलाई को वह घर से
लमटा
मोड़ जाने की बात कहकर निकले लेकिन उसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं
मिल पाया है। लावारिस हालत में मिली कार आलोक कुमार वर्मा के
साले अमन
कुमार प्रधान ने लवालौंग थाने में दर्ज कराई गई लिखित
शिकायत में बताया है कि जब वह चतरा से अपने गांव रखेद लौट रहे थे तब घर से लगभग एक
किलोमीटर दूर जोगियाडीह से लिलाजन पुल के बीच आलोक की काले रंग की हुंडई वैन्यू कार (JH15AA-7670)
सड़क
किनारे लावारिस हालत में खड़ी मिली। अमन ने बताया कि
उन्होंने गाड़ी के अंदर देखा लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था। इसके बाद
उन्होंने आलोक कुमार वर्मा के दोनों मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन दोनों नंबर स्विच ऑफ मिले। पांच
दिनों से कोई सुराग नहीं परिजनों ने आसपास के
लोगों से पूछताछ की और अपने स्तर पर काफी खोजबीन भी की लेकिन
अब तक आलोक कुमार वर्मा का कोई पता नहीं चल सका है। इस रहस्यमय गुमशुदगी ने परिवार
की चिंता और बढ़ा दी है।
पुलिस से लगाई खोजबीन
तेज करने की गुहार परिजनों ने लवालौंग थाना पुलिस से आलोक कुमार वर्मा को जल्द से
जल्द ढूंढ़ निकालने की अपील की है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की
जांच शुरू कर दी है और विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा
रही है। आलोक
कुमार वर्मा के अचानक लापता होने और उनकी कार के सुनसान इलाके में लावारिस मिलने
से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। परिवार को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही इस मामले का
खुलासा करेगी और आलोक कुमार वर्मा सकुशल अपने घर लौटेंगे। यदि किसी व्यक्ति को
आलोक कुमार वर्मा के संबंध में कोई जानकारी मिले तो वह नजदीकी पुलिस थाना या
परिजनों से संपर्क कर सकता है। जिन्हे भी पता चले इस नंबर पर संपर्क करे - 9304929158















