नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। शुक्रवार को 8 IPS अधिकारियों समेत 18 ACP के ट्रांसफर-पोस्टिंग का आदेश जारी किया गया। बाहर से दिल्ली आए सभी आठ IPS अधिकारियों को अलग-अलग सब-डिविजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पोस्टिंग के तहत गौरव कुमार त्रिपाठी को नंद नगरी, सिद्धार्थ सिंह को लाजपत नगर, तेनजिन यांगिकी को कल्याणपुरी, श्रीकेश कुमार राय को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, गौरव सिंह को बवाना, हरनीत सिंह सूडान को डाबड़ी, कीर्ति यादव को सीआर पार्क और विनोद कुमार मीणा को जहांगीरपुरी सब-डिविजन की जिम्मेदारी दी गई है।

👮 इन ACP अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी

ट्रांसफर-पोस्टिंग आदेश के मुताबिक ACP डाबड़ी संजीव कुमार को सेंट्रल जिला PG सेल भेजा गया है। वहीं ACP लाजपत नगर सकारिया मिहिर को साउथ ईस्ट जिला ऑपरेशंस की जिम्मेदारी दी गई है।

ACP न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी रवि शंकर को नई दिल्ली जिला PG सेल और ACP CR पार्क अपूर्वा वर्मा को साउथ जिला PG सेल में तैनाती मिली है।

इसके अलावा ACP बवाना जोगिंदर सिंह को ट्रैफिक, ACP नंद नगरी विजय कुमार को PCR और ACP कल्याणपुरी पवन कुमार को विवेक विहार सब-डिविजन भेजा गया है।

वहीं ACP हौज खास ऋतुराज को पालम एयरपोर्ट और ACP पालम एयरपोर्ट प्रदीप कुमार मीणा को हौज खास सब-डिविजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।