सरायकेला-खरसावां पीडीएस दुकानदारों का 1 सितंबर को एक दिवसीय धरना, उपायुक्त को सौंपा आवेदन
सरायकेला-खरसावां
29 अगस्त
2026। ऑल इंडिया फेयर
प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन, झारखंड
राज्य के आह्वान पर आगामी 1 सितंबर
2026, मंगलवार को राज्य के सभी 24
जिलों में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम
आयोजित किया जाएगा।इसी क्रम में संगठन के प्रदेश
उपाध्यक्ष, कोल्हान
प्रमंडल संयोजक एवं सरायकेला-खरसावां पीडीएस जिला अध्यक्ष फूल कांत झा ने प्रदेश
कार्यकारिणी सदस्य देव प्रकाश देवता एवं अन्य सहयोगियों
के साथ उपायुक्त को धरना कार्यक्रम की सूचना एवं अनुमति के लिए आवेदन सौंपा। आवेदन
के माध्यम से उपायुक्त को बताया गया कि राज्यभर के पीडीएस दुकानदार अपनी विभिन्न
मांगों और समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से एकजुट होकर धरना देंगे।सरायकेला-खरसावां
जिले में यह धरना कार्यक्रम 1 सितंबर
2026 को
सुबह 11 बजे
से जिला मुख्यालय स्थित डीसी कार्यालय परिसर के समीप आयोजित किया जाएगा। इस
अवसर पर पीडीएस जिला अध्यक्ष फूल
कांत झा ने कहा कि राज्यभर के पीडीएस दुकानदार अपनी समस्याओं और
विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्षरत हैं। संगठन के आह्वान पर सभी 24
जिलों में एक साथ एक दिवसीय धरना आयोजित
कर सरकार और प्रशासन का ध्यान पीडीएस दुकानदारों की समस्याओं की ओर आकर्षित किया
जाएगा।उन्होंने जिले के सभी पीडीएस दुकानदारों और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों से
अधिक से अधिक संख्या में धरना स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम: एक दिवसीय धरना दिनांक: 1 सितंबर 2026, मंगलवार समय: सुबह 11 बजे सेपीडीएस दुकानदारों की विभिन्न मांगों को
लेकर धरना
लंबे समय से संघर्षरत हैं पीडीएस
दुकानदार
कार्यक्रम की मुख्य जानकारी
स्थान: डीसी कार्यालय परिसर
के समीप, सरायकेला-खरसावां नेतृत्व:
फूल कांत झा, प्रदेश उपाध्यक्ष, कोल्हान प्रमंडल संयोजक एवं
सरायकेला-खरसावां पीडीएस जिला अध्यक्ष














