ग्लासगो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (CWG 2026) का आज छठा दिन है और भारतीय खिलाड़ियों से एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। पांचवें दिन भारत ने एक स्वर्ण समेत 6 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था। अब छठे दिन भारत के खाते में 6 और पदक जुड़ने की संभावना जताई जा रही है।

सोमवार को शर्मिला धनखड़ ने महिलाओं की F37 शॉट पुट स्पर्धा में 9.81 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में भारत को पहला गोल्ड दिलाया था।

मेडल टैली में भारत की स्थिति

भारत अब तक 10 पदक जीत चुका है और मेडल टैली में 8वें स्थान पर है।

 गोल्ड – 2
 सिल्वर – 5
 ब्रॉन्ज – 3

वहीं ऑस्ट्रेलिया 59 पदकों (26 गोल्ड, 13 सिल्वर, 20 ब्रॉन्ज) के साथ शीर्ष स्थान पर बना हुआ है।

आज किन खिलाड़ियों से मेडल की उम्मीद?

 वेटलिफ्टिंग (63 किग्रा महिला) – निरुपमा देवी सेरम

 वेटलिफ्टिंग (69 किग्रा महिला) – हरजिंदर कौर

एथलेटिक्स (महिला हाई जंप फाइनल) – पूजा सिंह

 एथलेटिक्स (पुरुष 10,000 मीटर फाइनल) – गुलवीर सिंह

 पैरा स्विमिंग (50m फ्रीस्टाइल S13) – कार्तिक बुडिगिना और अली ईमान (हीट से क्वालिफाई करने पर)

अगर सभी संभावित खिलाड़ी अपने मुकाबलों में पदक जीतने में सफल रहते हैं, तो भारत के खाते में आज 6 और मेडल जुड़ सकते हैं। इससे मेडल तालिका में भारत की स्थिति और मजबूत होगी।