तीनपहाड़ स्टैंड बैंक मोड़ पर बड़ा हादसा टला ब्रेक फेल होने से लुढ़का 12 चकिया वाहन
साहिबगंज : तीनपहाड़
स्टैंड बैंक मोड़ पर बुधवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब चढ़ाई के दौरान सामान लदे एक 12 चकिया वाहन का अचानक ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल
होते ही वाहन पीछे की ओर लुढ़कने लगा और विद्यालय के समीप खड़े एक ऑटो से जा
टकराया। गनीमत रही कि हादसे के समय ऑटो में कोई सवार नहीं था। इससे किसी के हताहत
होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों
के अनुसार, 12 चकिया वाहन संख्या CG 04 MD/9067
बभनगामा मोड़ की तरफ से आ रहा था। वाहन
को हाथीगढ़ की ओर जाना था। स्टैंड बैंक मोड़ के समीप चढ़ाई पर मोड़ लेने के दौरान
अचानक वाहन का ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक
फेल होने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर पीछे की ओर लुढ़कने लगा। कुछ दूरी तक पीछे
जाने के बाद वाहन विद्यालय के समीप खड़े ऑटो से जा टकराया। टक्कर के वक्त ऑटो में
कोई मौजूद नहीं था, जिसके
कारण किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे
के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का
माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली कि दुर्घटना में किसी की जान
नहीं गई। दुर्घटना
की सूचना मिलते ही तीनपहाड़ थाना के
एएसआई प्रदीप यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस ने मौके का जायजा लिया और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक
जानकारी के अनुसार, वाहन का ब्रेक फेल होना ही हादसे की
मुख्य वजह बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच















