झारखंड जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, रांची और बोकारो का दबदबा
बोकारो: चंदनकियारी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित तीसरी झारखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का बुधवार को समापन हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे युवा एथलीटों ने दौड़, लंबी कूद सहित कई स्पर्धाओं में दमदार प्रदर्शन किया। ओवरऑल चैंपियनशिप में रांची, बोकारो, लातेहार और हजारीबाग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बालक अंडर-18 वर्ग के ओवरऑल चैंपियनशिप में लातेहार ने 22 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि रांची 18 अंकों के साथ उपविजेता रहा। वहीं, बालक अंडर-20 वर्ग में रांची ने 31 अंकों के साथ विजेता बनने का गौरव हासिल किया। बोकारो 18 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। बालिका अंडर-18 वर्ग में हजारीबाग 26 अंकों के साथ विजेता रहा, जबकि बोकारो ने 18 अंकों के साथ उपविजेता का स्थान हासिल किया। बालिका अंडर-20 वर्ग में रांची का दबदबा रहा। रांची ने 35 अंक हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम की, जबकि बोकारो 27 अंकों के साथ उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न आयु वर्गों में बेस्ट एथलीट के खिताब से सम्मानित किया गया। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने प्रतियोगिता में मौजूद खेल प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सीडी सिंह, सचिव एसके पांडेय, आशीष झा, अशोक महतो, जिला खेल पदाधिकारी धनबाद अनवर हुसैन, प्रभात रंजन तिवारी, गंगाधर प्रसाद, योगेश यादव, आशु भाटिया, विकास मोदक, आलोक सिंह, अनुभा खाखा, पुनीत कुमार और प्रदीप चक्रवर्ती समेत कई लोग मौजूद रहे। दो दिवसीय प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों के युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता से उभरते एथलीटों को आगे बढ़ने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच मिला।अंडर-18 बालक वर्ग में लातेहार चैंपियन
बालिका वर्ग में हजारीबाग और रांची ने मारी बाजी
ये खिलाड़ी चुने गए बेस्ट एथलीट
समापन समारोह में ये लोग रहे मौजूद















