‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में उतरी भाजपा, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
रांची: भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान पार्टी नेताओं ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की। पुराने बिरसा मुंडा जेल परिसर में झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदयात्रा के क्रम में बाबूलाल मरांडी ने पुराने बिरसा मुंडा जेल परिसर पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू, केंद्रीय मंत्री जुआल ओराम और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा को नमन करने के साथ प्रदेश की जनता के बीच लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संदेश दिया जा रहा है। भाजपा की ओर से आयोजित इस पदयात्रा को पार्टी ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के अभियान से जोड़ा है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण बना दिया।पुराने जेल परिसर में दी श्रद्धांजलि
लोकतंत्र की रक्षा का संदेश देने का दावा















