टाटा-खड़गपुर रेलखंड के 110 स्टेशनों पर स्वच्छता जनसंवाद, राखा माइंस स्टेशन पर यात्रियों को किया जागरूक
जादूगोड़ा : दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को टाटा-खड़गपुर रेलखंड के 110 रेलवे स्टेशनों पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जादूगोड़ा के समीप स्थित राखा माइंस रेलवे स्टेशन पर मुख्य कार्यक्रम हुआ। यहां रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से सीधा संवाद कर ट्रेनों और स्टेशन परिसर को साफ-सुथरा रखने की अपील की। राखा माइंस रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सहायक परिचालन पदाधिकारी कौशिक पात्रों ने यात्रियों से बातचीत की। उन्होंने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए यात्रियों को रेलवे परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, ट्रेनों और स्टेशनों पर कचरा नहीं फैलाने तथा रेलवे प्रशासन के स्वच्छता प्रयासों में सहयोग करने की अपील की। दक्षिण पूर्व रेलवे की इस पहल का उद्देश्य यात्रियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और रेलवे परिसरों को स्वच्छ बनाए रखने में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। टाटा-खड़गपुर रेलखंड के 110 स्टेशनों पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से यात्रियों को स्वच्छ रेल परिसर के महत्व की जानकारी दी गई।यात्रियों से सीधा संवाद कर स्वच्छता का दिया संदेश
110 रेलवे स्टेशनों पर आयोजित हुआ कार्यक्रम















