जामताड़ा हैदराबाद में आयोजित वर्ष 2026 की मास्टरमाइंड एबाकस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जामताड़ा के स्टेशन रोड स्थित ड्रीमफिल अकादमी मास्टरमाइंड एबाकस सेंटर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले और झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। देश के 17 राज्यों से आए कुल 1,568 विद्यार्थियों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में जामताड़ा के विद्यार्थियों ने अपनी मानसिक गणना, एकाग्रता और त्वरित निर्णय क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को महज चार मिनट में 100 प्रश्नों का समाधान करना था। इस चुनौतीपूर्ण मुकाबले में ड्रीमफिल अकादमी से कुल 12 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।ड्रीमफिल अकादमी की लेवल-4 की छात्रा संजना कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम रनर-अप का स्थान हासिल किया। वहीं रिनेश सिंह, अन्वी कुमारी और अभिराज को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 'एलीट परफॉर्मर' सम्मान से नवाजा गया। राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थियों को मिली इस उपलब्धि से ड्रीमफिल अकादमी के साथ पूरे जामताड़ा में खुशी का माहौल है।ड्रीमफिल अकादमी की निदेशक तनुश्री मित्रा ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों ने राष्ट्रीय मंच पर जिस आत्मविश्वास और प्रतिभा का परिचय दिया है, वह पूरे जामताड़ा के लिए गर्व की बात है।उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि बच्चों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। अकादमी का उद्देश्य बच्चों में मानसिक गणना, तार्किक सोच, एकाग्रता और आत्मविश्वास का विकास करना है, ताकि वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।तनुश्री मित्रा ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी अकादमी के विद्यार्थी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए जामताड़ा और झारखंड का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेना भी अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों ने भी खुशी जाहिर की। इस अवसर पर कुमार गौरव, सुधा देवी, पूजा बरनवाल, भोलानाथ, स्वीटी कुमारी, बानिब्रता मित्रा सहित अन्य अभिभावकों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।राष्ट्रीय एबाकस प्रतियोगिता में जामताड़ा के विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन और चार विद्यार्थियों को मिले राष्ट्रीय स्तर के सम्मान से ड्रीमफिल अकादमी सहित पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है।