धनबाद लोयाबाद में भरभराकर गिरा पूरा घर, मलबे में दबा सारा सामान; बाल-बाल बचा परिवार
धनबाद : लोयाबाद थाना क्षेत्र
के सात नंबर मुस्लिम मोहल्ला में रविवार तड़के
करीब 12 बजे एक घर अचानक पूरी तरह जमींदोज हो गया। घर के गिरने से इलाके
में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि गनीमत रही कि हादसे में किसी व्यक्ति के हताहत होने
की सूचना नहीं है। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, घर के अचानक ढह जाने
से उसके अंदर रखा पूरा सामान मलबे में दब गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की
भीड़ मौके पर जुट गई और इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने के बाद लोयाबाद पुलिस और BCCL
की टीम मौके पर पहुंची। टीम
द्वारा घटनास्थल का जायजा लिया जा रहा है और घर गिरने के कारणों की जानकारी जुटाई
जा रही है।स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर चिंता का माहौल है। फिलहाल किसी के
घायल होने की सूचना नहीं है। प्रशासन और संबंधित टीम की जांच के बाद ही घर गिरने
की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।














