कोडरमा वीरेंद्र कराटे वृद्धाश्रम जन्मदिन बुजुर्गों का आशीर्वाद
कोडरमा। जन्मदिन पर केक काटने
और जश्न मनाने की परंपरा से अलग हटकर समाजसेवी वीरेंद्र कराटे ने झुमरी तिलैया
स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने
वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और उनका आशीर्वाद
लिया। इस आत्मीय पहल से वृद्धाश्रम में खुशी का माहौल देखने को मिला। वीरेंद्र कराटे की इस
पहल ने जन्मदिन मनाने का एक अलग संदेश दिया। उन्होंने अपना खास दिन बुजुर्गों के
साथ साझा करते हुए उनके बीच समय बिताया और उन्हें अपनापन महसूस कराया। कार्यक्रम
के दौरान बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदना और सेवा भाव देखने को मिला। कार्यक्रम में
डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने बुजुर्गों से
मुलाकात की और उनके साथ आत्मीय समय बिताया। इस दौरान माहौल भावुक हो गया और नगर
अध्यक्ष उमेश वर्मा भी भावविभोर हो उठे। जन्मदिन के अवसर पर
बुजुर्गों के बीच खुशियां बांटने की इस पहल की लोगों ने सराहना की। आयोजन ने यह
संदेश दिया कि जन्मदिन का वास्तविक आनंद दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने और उनका
स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त करने में है। इस अवसर पर डोमचांच
नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा, उपाध्यक्ष
आदर्श पंकज, रोहित
सोनी, वरिष्ठ पत्रकार मुकेश
गोस्वामी, प्रवीण निरंजन,
राम बरनवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सभी ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात की और उनके साथ समय बिताया। समाजसेवी वीरेंद्र
कराटे की यह पहल सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने के साथ ही नई पीढ़ी को बुजुर्गों
की सेवा, सम्मान और देखभाल के
लिए प्रेरित करने वाला संदेश देती है।बुजुर्गों के बीच
भावुक हुए नगर अध्यक्ष
कार्यक्रम में कई
गणमान्य लोग रहे मौजूद















