गिरिडीह में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, मौके पर मौत; चालक वाहन लेकर फरार
गिरिडीह: जिले के धनवार थाना
क्षेत्र के घोड़थम्बा ओपी अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर शाम
दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तारानाखो स्थित झरहिया धाम के पास तेज रफ्तार हाइवा ने
बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौके
पर ही मौत हो गई। मृतकों
की पहचान कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरियाडीह निवासी अमित सिंह और बैजनाथ
सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों एक बाइक पर सवार
होकर जा रहे थे। इसी दौरान झरहिया धाम के पास तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक को
टक्कर मार दी। टक्कर
इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़
मौके पर जुट गई। हादसे
के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना
घोड़थम्बा ओपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले
की जानकारी ली। पुलिस
ने दोनों शवों को कब्जे में लेने के साथ दुर्घटनाग्रस्त अपाचे बाइक को भी जब्त कर लिया। शवों को
पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। इधर,
घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के
परिजनों में मातम पसर गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घोड़थम्बा
ओपी पुलिस फरार हाइवा चालक और दुर्घटना में शामिल वाहन की तलाश में जुटी है। पुलिस
घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाकर पूरे मामले
की जांच कर रही है। हादसे के कारणों और फरार वाहन चालक की पहचान के लिए पुलिस
आवश्यक कार्रवाई कर रही है।















