बेरमो: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 को लेकर बेरमो प्रखंड क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रविवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित माहौल में जारी रही। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

परीक्षा से पहले लॉज और होटलों का हुआ निरीक्षण

गौरतलब है कि परीक्षा से एक दिन पहले प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार और पुलिस पदाधिकारी अरुण उरांव ने संयुक्त रूप से बेरमो क्षेत्र के विभिन्न लॉज एवं होटलों का निरीक्षण किया था। इस दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में जांच-पड़ताल कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

परीक्षा केंद्रों के आसपास भी रही निगरानी

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास की आवश्यक व्यवस्थाओं को भी परखा गया। प्रशासन की ओर से परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।