सरायकेला खरसावां राजनगर में पानी पर सियासत
सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड में
लगातार गहराते पेयजल संकट को लेकर अब सियासी पारा चढ़ने लगा है। विधायक प्रतिनिधि
सनत आचार्य ने पीएचइडी विभाग की कार्यशैली पर तीखी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों
को जमकर फटकार लगाई और जल्द समाधान का निर्देश दिया।जानकारी के अनुसार, प्रखंड के कई गांवों में लंबे समय से
पानी की समस्या बनी हुई है। खराब जलमीनार, बंद पड़ी मोटर और अधूरी योजनाओं के कारण ग्रामीणों को पेयजल के
लिए काफी दूरी तय करनी पड़ रही है जिससे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित
हो रही है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सनत आचार्य स्वयं मौके पर पहुंचे और
प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीएचइडी अधिकारियों को
सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी खराब जलमीनारों की जल्द मरम्मत कर नियमित
जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए।उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या का
समाधान नहीं हुआ तो विभाग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने
भरोसा दिलाया कि उनके प्रयासों से जल्द ही राजनगर में जलापूर्ति व्यवस्था पटरी पर
लौटेगी।वहीं स्थानीय
ग्रामीणों ने भी प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की है ताकि उन्हें इस भीषण जल संकट से राहत
मिल सके। इस पूरे मामले ने अब स्थानीय स्तर पर सियासी रंग भी ले लिया है।















