पोटका में वार्ड बॉय की पत्नी ने की आत्महत्या
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका
क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एक वार्ड बॉय की पत्नी द्वारा आत्महत्या
किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वार्ड बॉय की पत्नी पूजा
मिश्रा ने गले में गमछा डालकर फांसी लगा ली।घटना की सूचना मिलने पर पति सुमित
मिश्रा जो हल्दी पोखर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड बॉय के रूप
में ड्यूटी पर तैनात थे तुरंत घर पहुंचे। वहीं उनकी मां भी स्वास्थ्य विभाग में
सहायिका के रूप में कार्यरत थीं। सूचना मिलते ही दोनों घर पहुंचे तो देखा कि पूजा
मिश्रा ने गले में गमछा डालकर फांसी लगा ली है।परिवार के लोग तुरंत उन्हें
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने
उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कोवाली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर
पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया।घटना की सूचना मिलते ही मृतका के
मायके पक्ष के लोग पश्चिम बंगाल के बड़ा बाजार से पोटका पहुंच गए हैं। वहीं पति
सुमित मिश्रा ने बताया कि पत्नी के साथ किसी तरह का झगड़ा या अनबन नहीं था। उन्होंने
कहा कि उनकी पत्नी अक्सर कहती थी कि वह फांसी लगा लेगी, लेकिन उन्हें समझ
नहीं आया कि आखिर उसने ऐसा कदम क्यों उठा लिया।घटना के बाद इलाके में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच
में जुटी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आत्महत्या के पीछे क्या कारण था।
मृतका की एक पांच वर्ष की पुत्री है
जो घटना के समय अपने मामा के घर पर थी।














