जामताड़ा भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जिला योजना बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रशिक्षण महाअभियान प्रदेश टोली के सदस्य सह जिला प्रभारी निवास मंडल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि निवास मंडल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक और संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं होता बल्कि वह समाज सेवा का वाहक भी होता है।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपने अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही सभी मंडलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को इससे जोड़ने पर जोर दिया।जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली और विचारधारा की गहराई से समझ मिलती है, जिससे वे जनता के बीच और अधिक प्रभावी ढंग से काम कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा की पंचनिष्ठा राष्ट्रवाद लोकतंत्र गांधीवादी समाजवाद सकारात्मक धर्मनिरपेक्षता और मूल्य आधारित राजनीति प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देती है।कार्यक्रम का संचालन जिला टोली के संयोजक सह जिला महामंत्री मितेश शाह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला टोली के सह संयोजक सह जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह ने किया।इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे जिला महामंत्री दिलीप हेमब्रम महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता झा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री कमलेश मंडल जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह जिला मंत्री राजेश यादव जिला कार्यालय मंत्री प्रवीण मिश्रा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सोरेन अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अब्दुल रकीब रहमानी अबीता हांसदा हितेश दास जामताड़ा नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत सहित सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष संयोजक और सह संयोजक उपस्थित रहे।