रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत छोटका चूम्बा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि यज्ञ के नाम पर चंदा मांग रहे कुछ युवकों ने चंदा नहीं देने पर ट्रक ड्राइवर निर्मल बेदिया के साथ बेरहमी से मारपीट की जिसमें उसकी एक आंख गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल ड्राइवर निर्मल बेदिया भदानीनगर पाली क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार छोटका चूम्बा के पास कुछ युवक यज्ञ के लिए चंदा मांग रहे थे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और युवकों ने कथित तौर पर ड्राइवर के साथ मारपीट कर दी।मारपीट में उसकी एक आंख गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल ड्राइवर को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।वहीं पूरे मामले को लेकर कुजू ओपी में शिकायत दर्ज कराई गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कई युवक चंदा के नाम पर ट्रक और हाइवा चालकों से अवैध वसूली करते हैं।आरोप है कि चंदा नहीं देने पर गाली गलौज और मारपीट जैसी घटनाएं भी सामने आती रहती हैं।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।