पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना पुलिस ने लूटकांड मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक सोने का लॉकेट और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।जानकारी के अनुसार लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के बोहित निवासी चंदन देवी द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि 7 मई 2026 की रात आरोपियों ने उनके गले से सोने का मंगलसूत्र दुकान की बाली और ₹500 लूट लिए तथा उनके साथ मारपीट भी की।मामले की गंभीरता को देखते हुए पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार झा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।टीम में थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय एएसआई विक्रमशिला एसआई अजय कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने लगातार छापेमारी अभियान चलाकर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया।पूछताछ के बाद पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सोने का लॉकेट और दो मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।