जामताड़ा उपायुक्त का औचक निरीक्षण
जामताड़ा जिले में
प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी
आलोक कुमार ने शनिवार को करमाटांड़ स्थित एफसीआई गोदाम और आयुष्मान आरोग्य मंदिर जसाईडीह का औचक
निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न भंडारण से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक
की स्थिति का जायजा लिया गया।इसके बाद उपायुक्त अचानक आयुष्मान आरोग्य मंदिर जसाईडीह पहुंचे। यहां
निरीक्षण के दौरान केवल सीएचओ मौजूद मिले जबकि एएनएम बिना अनुमति अनुपस्थित पाई
गईं।उपायुक्त ने मौके पर ही एमओआईसी से फोन पर बात कर जवाब तलब किया और संबंधित
एएनएम से स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया। उन्होंने साफ कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं
में लापरवाही किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान प्रखंड
विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी करमाटांड़ भी मौजूद रहे।














