मधुपुर थाना क्षेत्र के नवाबमोड़ हॉल्ट के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 7 वर्षीय किशोरी खुशी कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के संबंध में मृतका के परिजनों ने बताया कि खुशी अपने पिता के साथ सामान खरीदने पटवा बाद मोड़ गई थी। सामान लेकर दोनों घर वापस लौट रहे थे इसी दौरान तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खुशी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अंचल अधिकारी यामुन रविदास और मधुपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल मधुपुर भेजा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जाता है कि हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। मृतका खुशी कुमारी पथरिया गांव की रहने वाली बताई जाती है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और वाहन चालक की तलाश की जा रही है।