धनबाद से एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें राजगंज थाना प्रभारी अलिशा अग्रवाल ड्यूटी के दौरान भोजपुरी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो राजगंज में आयोजित चैती दुर्गा पूजा के मौके पर हुए डांडिया नाइट कार्यक्रम का है, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल हुई थीं।वायरल वीडियो में थाना प्रभारी वर्दी में मंच के पास कुछ महिलाओं के साथ भोजपुरी गाने पलंग सागवान पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। यह गाना अक्सर फूहड़ या अश्लील श्रेणी में रखा जाता है जिसके कारण यह मामला और अधिक चर्चा में आ गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि एक जिम्मेदार पुलिस अधिकारी का ड्यूटी के दौरान और वर्दी में इस तरह डांस करना कई सवाल खड़े करता है। वहीं कुछ लोग इसे सामाजिक कार्यक्रम में सामान्य भागीदारी बता रहे हैं और इसे ज्यादा तूल देने के खिलाफ हैं।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की छवि को लेकर भी बहस छिड़ गई है। अब देखना होगा कि इस मामले में विभाग की ओर से कोई कार्रवाई की जाती है या नहीं। फिलहाल यह वीडियो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।