हजारीबाग पत्रकार पिटाई पर सियासी बवाल
हजारीबाग के शेख
भीखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में पत्रकारों के साथ हुई मारपीट की घटना के
बाद झारखंड की सियासत गरमा गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की मौजूदगी
में हुई इस घटना को लेकर राज्यभर में आक्रोश देखा जा रहा है।घटना के बाद भारतीय
जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव हजारीबाग प्रेस क्लब पहुंचे जहां उन्होंने घायल
और पीड़ित पत्रकारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें सांत्वना दी।इस
दौरान प्रतुल शाहदेव ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए स्वास्थ्य मंत्री से
सार्वजनिक माफी की मांग की। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय है और राज्य में
कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा
हर संघर्ष में पत्रकारों के साथ खड़ी रहेगी।प्रेस क्लब में उन्होंने वरिष्ठ
पत्रकारों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।इस घटना के बाद
मंत्री के बयान को लेकर भी विवाद बढ़ता जा रहा है। पूरे झारखंड में पत्रकारों के
बीच भारी आक्रोश है और कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे
हैं।यह मामला अब राजनीतिक रूप ले चुका है और आने वाले दिनों में इस पर और भी तीखी
प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं।















