फुसरो नगर परिषद चुनाव वीणा कुमारी प्रचार राजू महतो सक्रिय
फुसरो नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी
सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद की उम्मीदवार वीणा कुमारी के समर्थन में झारखंड
मुक्ति मोर्चा की पूरी टीम अब मैदान में उतर चुकी है। प्रचार अभियान की कमान
झामुमो नेता राजू महतो ने संभाल ली है।राजू महतो के नेतृत्व में झामुमो नेताओं और
कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया और मतदाताओं से सीधे
संवाद कर वीणा कुमारी के पक्ष में माहौल बनाने की रणनीति पर जोर दिया। घर घर जाकर लोगों को विकास के मुद्दों से अवगत कराया गया और
झामुमो की नीतियों को सामने रखा गया।झामुमो नेताओं ने दावा किया कि वीणा कुमारी का
विकास केंद्रित एजेंडा जनता को पसंद आ रहा है और इसी के दम पर पार्टी अध्यक्ष पद
का चुनाव जीतने जा रही है। नेताओं का कहना है कि फुसरो की जनता इस बार बदलाव और
विकास के साथ खड़े उम्मीदवार को समर्थन देने के मूड में है।














