मधुपुर ईद नमाज स्वास्थ्य मंत्री
मधुपुर के खलासी मोहल्ला स्थित मदीना
ईदगाह में जामताड़ा विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने ईद उल फितर की नमाज अकीदत के साथ अदा की। नमाज
के बाद उन्होंने लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया।
इस मौके पर मंत्री ने झारखंड समेत पूरे देश में अमन शांति और खुशहाली की
दुआ मांगी।उन्होंने कहा कि रमजान के पूरे महीने इबादत के बाद ईद का यह पर्व हमें
आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने झारखंड जामताड़ा और
मधुपुरवासियों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अल्लाह से दुआ है कि राज्य और
देश मजबूत बने। साथ ही उन्होंने चिंता जताई कि देश में अमन चैन का माहौल बना रहे और हर घर में खुशहाली कायम हो।इस मौके पर
बड़ी संख्या में लोग ईदगाह पहुंचे और नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। मंत्री ने भी लोगों से
मुलाकात कर सभी को ईद की मुबारकबाद दी और राज्य में आपसी भाईचारा बनाए रखने की
अपील की।














