भवनाथपुर गढ़वा मनरेगा डिमांड को लेकर लाभुकों का पंचायत सचिव पर आरोप
भवनाथपुर गढ़वा प्रखंड क्षेत्र की
मकरी पंचायत में मनरेगा योजना के लाभुकों ने पंचायत सचिव संजीव ठाकुर पर कार्य पूरा होने
के बावजूद मजदूरों का डिमांड नहीं लगाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में लाभुकों
ने प्रखंड विकास पदाधिकारी बीडीओ को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच और आवश्यक
कार्रवाई की मांग की है।आवेदन में अभिषेक कुमार संतोष कुमार यादव मनोज यादव गोरख यादव कर्मदयाल यादव प्रमोद यादव रविंद्र साह सुजीत कुमार रामराज तिर्की ललती देवी सहित अन्य लाभुकों ने बताया
कि पंचायत में टीसीबी और मेड़बंदी योजना का कार्य पूरा हो चुका है लेकिन इसके बावजूद
पंचायत सचिव मजदूरों का डिमांड दर्ज नहीं कर रहे हैं। उनका आरोप है कि कुछ चुनिंदा
लोगों का डिमांड लगाया जा रहा है, जबकि
अन्य लाभुकों की अनदेखी की जा रही है।लाभुकों का यह भी आरोप है कि डिमांड लगाने की
मांग करने पर पंचायत सचिव अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और स्वयं को प्रभावशाली
लोगों का करीबी बताते हुए कार्रवाई से बचने की बात कहते हैं। उन्होंने यह भी दावा
किया कि इस संबंध में मुखिया और बीपीओ से शिकायत करने पर भी समस्या का समाधान नहीं
हो पाया।आवेदन में प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर मजदूरों का लंबित डिमांड शीघ्र
लगाने तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई
है। लाभुकों का कहना है कि समय पर डिमांड नहीं लगने से मनरेगा मजदूरों के सामने
आर्थिक संकट उत्पन्न हो रहा है।वहीं पंचायत सचिव संजीव ठाकुर ने सभी आरोपों को निराधार
बताया है। उनका कहना है कि किसी के साथ गाली गलौज नहीं की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना पूर्ण होने
के बाद मापी पुस्तिका एमबी की मांग की गई थी और एमबी के अनुसार भुगतान कार्य का सत्यापन एवं
अवलोकन पूरा होने के बाद ही डिमांड लगाने की प्रक्रिया अपनाई जाती है। उनके अनुसार
इसी प्रक्रिया को लेकर कुछ लोगों द्वारा उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।फिलहाल
मामला जांच के दायरे में है और प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।














