धनबाद में 13 वर्षीय बच्ची खदान में बच्ची डूबी रेस्क्यू जारी
धनबाद जिले के निरसा
क्षेत्र अंतर्गत ईसीएल के राजपुरा खदान से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां 13 वर्षीय रुम्पा बाउरी नहाने के दौरान
खदान के पानी में डूब गई। घटना के करीब 30 घंटे बीत जाने के बाद भी बच्ची का कोई पता नहीं चल पाया है।घटना
की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लगातार रेस्क्यू अभियान
चलाया जा रहा है। टीम आधुनिक उपकरणों की मदद से पानी के भीतर गहन खोजबीन कर रही है लेकिन अब तक सफलता
नहीं मिली है।घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है और पूरे
इलाके में गमगीन माहौल बना हुआ है। हर कोई रेस्क्यू ऑपरेशन की ओर टकटकी लगाए हुए
है।इस दौरान निरसा विधायक अरूप चटर्जी और झामुमो जिला अध्यक्ष लक्खी सोरेन भी मौके
पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने इस घटना के लिए ईसीएल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए
कहा कि खदान क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है जिसके कारण इस तरह की घटनाएं लगातार
सामने आ रही हैं।नेताओं ने झारखंड में स्थायी एनडीआरएफ कार्यालय स्थापित करने की
मांग भी उठाई ताकि
भविष्य में ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई की जा सके।फिलहाल एनडीआरएफ की टीम
लगातार रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है और प्रशासन भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए
है।















