गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टाटोकियारी टोला बुधवाडीह में घायल अवस्था में मिले एक मोर का वन विभाग ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। यह कार्रवाई पूर्वी वन प्रमंडल गिरिडीह के वन प्रमंडल पदाधिकारी को मिली सूचना के आधार पर की गई।जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी राजेश साह के बाड़ी में मोर घायल अवस्था में पाया गया था। बताया गया कि कुत्ते के हमले में मोर के पंख के कुछ हिस्सों में चोट लग गई थी।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल मोर को सुरक्षित कब्जे में लेकर उपचार की व्यवस्था की।वन विभाग ने वैटनरी डॉक्टर धीरज कुमार से संपर्क कर घायल मोर का इलाज कराया। फिलहाल मोर की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।वन विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव के घायल या असहाय अवस्था में मिलने पर तुरंत विभाग को सूचना दें ताकि समय पर उसका रेस्क्यू और उपचार किया जा सके।